यह ब्लॉग खोजें

बुधवार, 11 जून 2014

अँखियों से झर रहे,बूँद-बूँद मोती (कुडंली छंद )

अँखियों से झर रहे,बूँद-बूँद मोती
राधा पग-पग फिरे,विरह बीज बोती
सोच रही काश में ,कान्हा सँग होती
चूम-चूम बाँसुरी,अँसुवन से धोती

मथुरा पँहुच कर सखि,भूले कन्हाई  
वृन्दावन नम हुआ ,पसरी तन्हाई
मुरझाई देखता ,बगिया का माली
तक-तक राह जमुना ,भई बहुत काली

 खग,मृग, अम्बर, धरा,हँसना सब भूलें  
 महुआ जूही  कमल ,टेसू  ना फूलें
 पूछ रही डालियाँ ,कौन संग झूलें   
 निष्ठुर, निष्पंद हिय, उठती हैं हूलें  

कोयलिया डार पर ,कुहुक-कुहुक रोई
बीतें जग-जग दिवस ,रतिया न सोई
बिरही  पगडंडियाँ , शूल- शूल बोई 
 संदेसा भेज दे ,कान्हा  को  कोई    

______________________________________

8 टिप्‍पणियां:

  1. बिरही पगडंडियाँ , शूल- शूल बोई
    संदेसा भेज दे ,कान्हा को कोई

    कितना सुंदर विरह गीत।

    जवाब देंहटाएं
  2. कोयलिया डार पर ,कुहुक-कुहुक रोई
    बीतें जग-जग दिवस ,रतिया न सोई

    bahut sundar bhaav ... abhaar

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत सुन्दर प्रस्तुति...... राजेश जी

    जवाब देंहटाएं
  4. बहुत सुंदर रचना , खूबसूरत भाव !

    जवाब देंहटाएं