यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 28 फ़रवरी 2013

बेटियाँ (कुछ दोहे)



घर सूना कर बेटियाँ ,जाती हैं ससुराल| 
दूजे घर की बेटियाँ ,कर देती खुशहाल||


बेटा !बेटी मार मत ,बेटी है अनमोल|
बेटी से बेटे मिलें  ,बेटा आँखें खोल||

घर की रौनक बेटियाँ,दो-दो घर की लाज|
उनको ही आहत करे ,कैसा कुटिल समाज|| 

खाली कमरा रह गया,अब बिटिया के बाद|
चौखट भी है सीलती ,जब-जब आये याद||

बेटों को सब मानते ,करते उन्नत  भाल|
बेटी को अवसर मिलें, छूले गगन विशाल||

बेटी को काँटा समझ ,मत करना तू भूल|
बेटी भी बनकर खिले, उस डाली का फूल||

घटती जाएं  बेटियाँ , बढ़ते जाएं लाल|
बिगड़ेगा जो संतुलन,बदतर होगा हाल||

पीढ़ी बेटों से चले , बेटों से ही वंश|
नहीँ रहेंगी बेटियाँ ,कहाँ रहेगा अंश|| 

कैसे अब आँगन फले, कहाँ रहेगा अंश| 
जीवन अब कैसे चले,किस्मत झेले दंश||

पीढ़ी अब कैसे चले ,कहाँ बढ़ेगी बेल|
यूँ कन्या को मार के,रचे अंत के खेल||      ********************************

25 टिप्‍पणियां:

  1. पीढ़ी बेटों से चले , बेटों से ही वंश|
    नहीँ रहेंगी बेटियाँ ,कहाँ रहेगा अंश||

    बहुत ही सुन्दर और सार्थक प्रस्तुति ...

    आप भी पधारें
    ये रिश्ते ...

    जवाब देंहटाएं
  2. घटती जाएं बेटियाँ , बढ़ते जाएं लाल|
    बिगड़ेगा जो संतुलन,बदतर होगा हाल||

    बहुत सुन्दर

    जवाब देंहटाएं
  3. bahut hi sundar aur sarthak prastuti ...खाली कमरा रह गया,अब बिटिया के बाद|
    चौखट भी है सीलती ,जब-जब आये याद||
    --ssneh
    mere blog par aapka bhi swagat hai

    http://parulpankhuri.blogspot.in/2013/02/blog-post_26.html

    जवाब देंहटाएं
  4. घटती जाएं बेटियाँ , बढ़ते जाएं लाल|
    बिगड़ेगा जो संतुलन,बदतर होगा हाल||,,,

    बहुत उम्दा प्रेरक दोहे,,,

    RECENT POST: पिता.

    जवाब देंहटाएं
  5. सारे दोहे एक दम सटीक हैं | लाजवाब दोहावली | मैं आपका कायल हो गया | आभार |

    Tamasha-E-Zindagi
    Tamashaezindagi FB Page

    जवाब देंहटाएं
  6. राजेश कुमारी जी बहुत सटीक दोहे लिखे हैं ...

    जवाब देंहटाएं
  7. बहुत बढ़िया दीदी |
    शुभकामनायें-

    जवाब देंहटाएं
  8. बहुत ही भावनात्मक कविता लिखी है आपने

    जवाब देंहटाएं
  9. बहुत ही समीचीन और मर्मस्पर्शी कविता है। राजेश कुमारि जी मैने आज पह्ली बार आपको पढा है और आपका कायल हो गया।इतनी सुन्दर कविता के लिये बधाई………

    जवाब देंहटाएं
  10. इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.

    जवाब देंहटाएं
  11. बहुत ही सुन्दर और सार्थक दोहे, बेटियां तो खुशियों का खजाना होती है.
    नीरज 'नीर'
    मेरी नयी कविता
    KAVYA SUDHA (काव्य सुधा): शिकायत

    जवाब देंहटाएं
  12. बहुत ही भावनात्मक सुन्दर और सार्थक दोहे.........

    जवाब देंहटाएं
  13. sundar rachna "beti to anmol hai, chup kyon ho kuch bol,jab beti hi nahi,kya duniya hogi,beta tu ab bol"

    जवाब देंहटाएं
  14. भावमय करते शब्‍दों का संगम ...

    जवाब देंहटाएं
  15. पीढ़ी अब कैसे चले ,कहाँ बढ़ेगी बेल|
    यूँ कन्या को मार के,रचे अंत के खेल||

    रचना बहुत ही सार्थक है , बहुत बढ़िया ...

    जवाब देंहटाएं
  16. बेटियों की कीमत जो समाज नहीं जानता वह पछताता है..सुंदर कविता !

    जवाब देंहटाएं
  17. बेटियाँ पल्लवित रहें, विश्व पल्लवित रहेगा। बहुत सुन्दर कविता।

    जवाब देंहटाएं
  18. पीढ़ी बेटों से चले , बेटों से ही वंश|
    नहीँ रहेंगी बेटियाँ ,कहाँ रहेगा अंश|
    बेटियां जीवन होती है जिस घर में बेटियां नहीं होती है
    वह घर घर नहीं होता -----बहुत सार्थक लिखा है आपने
    बधाई

    जवाब देंहटाएं
  19. आदरणीय ज्योति खरे जी मेरे ब्लॉग से जुड़ने पर साभार आपका स्वागत है|

    जवाब देंहटाएं
  20. पीढ़ी बेटों से चले , बेटों से ही वंश|
    नहीँ रहेंगी बेटियाँ ,कहाँ रहेगा अंश||

    कैसे अब आँगन फले, कहाँ रहेगा अंश|
    जीवन अब कैसे चले,किस्मत झेले दंश||
    बहुत सुन्दर .उम्दा पंक्तियाँ .

    जवाब देंहटाएं
  21. बहुत खूब आपके भावो का एक दम सटीक आकलन करती रचना
    आज की मेरी नई रचना आपके विचारो के इंतजार में
    तुम मुझ पर ऐतबार करो ।
    पृथिवी (कौन सुनेगा मेरा दर्द ) ?

    जवाब देंहटाएं