यह ब्लॉग खोजें

मंगलवार, 21 जुलाई 2015

सावन के झूले



कुण्डलिया छंद 
==========
सखियाँ झूला झूलती ,मिलकर देखो चार|
तीजो के त्यौहार में ,करके नव सिंगार||
करके नव सिंगार ,पहन परिधान सजीला|
सजे किनारी लाल ,रंग साड़ी का पीला||
गजरा पहने श्वेत ,श्याम कजरारी अखियाँ|
बढ़ा रही दो पेंग ,साथ बैठी दो सखियाँ||

4 टिप्‍पणियां: