यह ब्लॉग खोजें

शुक्रवार, 14 मार्च 2014

होली की शुभकामनायें

होली में मत भूलिये ,आँखें हैं अनमोल|
इक दूजे पर डालिये ,पुष्प रंग के घोल||
पुष्प रंग के घोल ,मलें खुश हों हमजोली|
             रहे जोश में होश ,वही है सच्ची होली||


देखो आये साथियों,होली के हुडदंग|
दरवाजे पर बज रहे,ढ़ोला फाग  मृदंग||  
ढ़ोला फाग  मृदंग, नशेडी नचते आये| 
झूमे पीकर भंग ,संग गर्दभ भी लाये||
              फेंको फेंको रंग , भरी कुण्डलिया  फेंको|                          पकड़ो ब्लोगर आज ,छोड़ मत देना देखो||                 

10 टिप्‍पणियां:

  1. बहुत सुन्दर...होली की अग्रिम शुभकामनाएं!

    जवाब देंहटाएं
  2. सादर आभार ,आपको भी शुभकामनायें

    जवाब देंहटाएं
  3. सबको होली की ढेरों शुभकामनायें।

    जवाब देंहटाएं
  4. आपको सपरिवार होली की हार्दिक शुभकामनाएँ !

    कल 16/03/2014 को आपकी पोस्ट का लिंक होगा http://nayi-purani-halchal.blogspot.in पर
    धन्यवाद !

    जवाब देंहटाएं
  5. कितने पकड़ में आए ,राजेश जी ?
    सब को शुभकामनाएँ !

    जवाब देंहटाएं
  6. सुंदर रचना...रंगों से सराबोर होली की शुभकामनायें...

    जवाब देंहटाएं
  7. सुन्दर रचना होली की ..
    बधाई आपको रंगों के पर्व की ...

    जवाब देंहटाएं
  8. सुंदर मस्त रचना …
    मंगलकामनाएं होली पर !

    जवाब देंहटाएं