यह ब्लॉग खोजें

बुधवार, 18 जुलाई 2012

तांका ५,७,५,७.७.(नयन )


()
झुके नयन 
लाज का वो पहरा 
दोनों खामोश 
बोलती धड़कने 
अनबूझे सवाल 
()
भीगे नयन 
ग़मों की बरसात 
गीला तकिया 
कैसे कटे रतिया 
मेरे मन बसिया 
()
मिले नयन 
नेह की अभिव्यक्ति 
मौन सन्देश 
पहली मुलाकात 
दिल में बसी याद 
()
बुझे नयन 
बेरंग जिंदगानी 
शून्य निगाहें 
लेकिन स्वाभिमानी 
एक सच्ची कहानी 
()
लाल नयन 
क्रोधाग्नि में संतप्त 
खौलता खून 
खुला जब त्रिनेत्र 
भस्म हुआ सम्पूर्ण 
()
दिव्य नयन 
आलौकिक नजर 
श्री भगवन 
कमल नयनम
शत शत नमन 
*********     

19 टिप्‍पणियां:

  1. नयन की कई भाषाएँ दिखी इन क्षणिकाओं में ....
    सुंदर ....
    साभार !!

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत सुन्दर राजेश जी....
    मात्राओं की बंदिश के बावजूद बेहतरीन अभिव्यक्ति...
    सुन्दर...

    अनु

    जवाब देंहटाएं
  3. नयन की भाषा नयन ही जाने ..बहुत सुन्दर..

    जवाब देंहटाएं
  4. नयन की विभिन्नता और विशेषता
    चित्रमय सुन्दर प्रस्तुति..
    :-)

    जवाब देंहटाएं
  5. बहुत सुंदर ...सारे आयाम लिख दिये नयन के

    जवाब देंहटाएं
  6. नयनों की भाषा ,नयनों की अभिव्यक्ति को आपने सशक्त अभिव्यक्ति दी मैं तो कायल हो गया आपका ,
    अद्भुत निर्मल नयनाभिराम , प्रणाम . हरियाली की शुभकामनाएं ..

    जवाब देंहटाएं
  7. बहुत खूब लिखा है इस रचना के लिए आभार

    जवाब देंहटाएं
  8. तांका ...बहुत सुन्दर है विषय एक पर अलग अलग भाव ...सुन्दर

    जवाब देंहटाएं
  9. जबरदस्त तांका ... इस शैली में पूरी महारत है आपको ... बधाई ...

    जवाब देंहटाएं
  10. भीगे नयन
    ग़मों की बरसात
    गीला तकिया
    कैसे कटे रतिया
    मेरे मन बसिया
    (३)बढिया ताका .बधाई सभी बिम्ब बड़े सजीव और मनोहर रहे .

    जवाब देंहटाएं
  11. इन नयनों की तलाश में तो लिखने से अधिक मेहनत करनी पड़ी होगी।:) सटीक चित्र, शब्दों को अभिव्यक्त करते हुए।

    जवाब देंहटाएं
  12. नयन में भरकर आपने जीवन के कई रहस्यों को उजागर कर दिया। बधाई।

    जवाब देंहटाएं
  13. भीगे नयन
    ग़मों की बरसात
    गीला तकिया
    कैसे कटे रतिया
    मेरे मन बसिया

    ...बहुत खूब! सभी तांका बहुत सुन्दर और प्रभावी...

    जवाब देंहटाएं
  14. इतनी सुंदर अभिव्यक्ति और अंत में सभी रस शांत रस में मिलते हुए।

    जवाब देंहटाएं
  15. आनंद आ गया इस रचना में ...
    बधाई !

    जवाब देंहटाएं