यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 13 अक्तूबर 2011

जीवन में संगीत


जीवन में संगीत
हिय का स्पंदन संगीतमय
कंठ का आभ्यन्तर संगीतमय
खग, विहग कलरव संगीतमय
वृक्षों के पल्लव संगीतमय
चौपायो  की पदचाप संगीतमय
बूंदों की हर  थाप संगीतमय
निर्झर का इठलाना संगीतमय
नदियों का कलकलाना संगीतमय
पर्वतों की गूँज संगीतमय
बारिश की हर बूँद संगीतमय
रहट की परिक्रमा संगीतमय
पनघट की गरिमा संगीतमय
गेहूं  की हर बाली संगीतमय
हल चलाता हाली संगीतमय
कलियों की चटकान संगीतमय
रसिक भ्रमरों का गान संगीतमय
घट- घट बहता नीर निरंतर
जीवन में संगीत निरंतरII


*****

साईं तेरे नाम की महिमा अपरम्पार
बुरे करम जो ना करे बेड़ा उसका पारII
*****











23 टिप्‍पणियां:

  1. जीवन के हर क्षेत्र में संगीत व्याप्त है...बस सुनने वाले कान चाहिए...

    जवाब देंहटाएं
  2. और आपने अपनी पूरी रचना संगीतमय बना दी.....!
    बधाई!
    शुभकामनाएँ!

    जवाब देंहटाएं
  3. जीवन मे संगीत का होना बहुत ज़रूरी है।
    -----

    कल 15/10/2011 को आपकी यह पोस्ट नयी पुरानी हलचल पर लिंक की जा रही हैं.आपके सुझावों का स्वागत है .
    धन्यवाद!

    जवाब देंहटाएं
  4. wah bahut ki khubsurat shabdo me piroyi hui .........mala . badhai ho . गेहूं की हर बाली संगीतमय
    हल चलाता हाली संगीतमय
    कलियों की चटकान संगीतमय............
    awasome

    जवाब देंहटाएं
  5. साईं तेरे नाम की महिमा अपरम्पार
    बुरे करम जो ना करे बेड़ा उसका पारII
    yahi satya hai...

    जवाब देंहटाएं
  6. बहुत ही अच्‍छी प्रस्‍तुति ।

    जवाब देंहटाएं
  7. हां, जीवन में सब कृछ संगीतमय है।
    बहुत अच्छी कविता।

    जवाब देंहटाएं
  8. हर शय में संगीत भरा है,हर शय है एक राग
    पंछी के कलरव में सुर हैं,सोने वाले जाग.

    कहाँ नहीं संगीत ? श्वाँस में और धड़कन में
    रचा-बसा संगीत प्रकृति , मानव-जीवन में.

    आपकी उत्कृष्ट संगीतमय रचना मन वीणा को छेड़ गई.

    जवाब देंहटाएं
  9. आपकी रचना की हर पंक्ति संगीतमय!
    --
    जीवन के इस संगीत को कभा बेसुरा मत होने दीजिए!
    --
    बहुत सुन्दर रचना!

    जवाब देंहटाएं
  10. सच कहा जीवन ही संगीत है..बहुत सुन्दर रचना!

    जवाब देंहटाएं
  11. wao kya sangeetmay prastuti hai aapki .sunder shabdon ke chayan ke saath likhi bemisaal rachanaa bahut badhaai aapko.mere blog per aane ke liye bahut dhanyawaad.aabhaar.

    जवाब देंहटाएं
  12. जीवन में संगीत कि उपस्थिति को और भी संगीतबद्ध करती हुयी आपकी रचना|

    जवाब देंहटाएं